बदायूं डबल मर्डर केस: एनकाउंटर की जांच के आदेश, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- न्याय मिलेगा

बदायूं डबल मर्डर केस से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। बता दें, मामले में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- न्याय मिलेगा
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- न्याय मिलेगाRE

हाइलाइट्स-

  • UP के बदायूं में बच्चों की हत्या।

  • एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर।

  • केंद्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा ने कहा- पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

बदायूं, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपियों में से एक साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया वहीं एक आरोपी जावेद फरार है। अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है। इसी बीच खबर आई है कि, डीएम ने एनकाउंटर की घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।

एनकाउंटर की जांच के आदेश:

बदायूं में दो मासूमों की हत्या का मामला में डीएम ने एनकाउंटर की घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने घटना की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी।

केंद्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा बोले- न्याय मिलेगा

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि, "बदायूं की घटना बहुत दु:खद घटना है, इस घटना से न सिर्फ बदायूं के लोग बल्कि वो सभी लोग सदमे में है, जिन्होंने इसके बारे में मीडिया में सुना या पढ़ा। मुझे लगता है कि आरोपी ने पुलिस के साथ भी कुछ वैसा ही करने की कोशिश की जिसके बाद उसे अपनी करनी का दंड मिला। अगर इसकी और भी परतें होंगी तो वो खुलेंगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।"

कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा:

बदायूं हत्याकांड पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने प्रदर्शनकारी किसानों पर कार चढ़ा दी थी, उस मंत्री को फिर से। लखीमपुर से टिकट, मैंने पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।"

अखिलेश यादव ने कही यह बात:

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "यह घटना पुलिस-प्रशासन की नाकामी है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि, भारतीय जनता पार्टी हर घटना का लाभ लेना चाहती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com