बदायूं डबल मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ दर्ज की FIR

Badaun Double Murder Case: बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला के दौरान दो बच्चों की मौत गई और एक बच्चा घायल है। मामले में पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ FIR दर्ज की।
बदायूं डबल मर्डर केस
बदायूं डबल मर्डर केसRE

हाइलाइट्स-

  • बदायूं में दो मासूमों की हत्या।

  • पुलिस एनकाउंटर में मारा गया आरोपी।

बदायूं, उत्तर प्रदेश। बदायूं में मामूली विवाद में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया। इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार रात हुए, दोहरे हत्याकांड से माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। वारदात के मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना में उसका एक भाई भी शामिल बताया जा रहा है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। बता दें, बदायूं डबल मर्डर केस में पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि, बदायूं डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ FIR दर्ज़ की है। FIR में लिखा गया, "आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उस पैसे चाहिए क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है और मेरे बेटों (मृतक) को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया। जब मेरी पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। साजिद ने मेरे जीवित बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की और उसे चोटें आईं। दोनों भाग रहे थे और साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।

बदायूं SSP आलोक प्रियदर्शी का कहना:

डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि, "कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था। कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई।"

ये है पूरा मामला:

पूरा मामला बदायू जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंडी समति के बाबा कालोनी का है। बाबा कालोनी के रहने वाले ठेकेदार विनोद कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसी को लेकर इनका विवाद पड़ोस में नाई का काम करने वाले साजिद और जावेद से चल रहा था। साजिद और जावेद मिलकर एक हेयर सैलून चलाते है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद साजिद ने विनोद कुमार के बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष और अहान की मौत हो गई। दोनों बालकों की गर्दन छुरे से काटी, उस्तरा से सीने और पेट में भी ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे अनजान मां सुनीता पड़ोसी के सत्कार में चाय बना रही थीं। आरोपित के हमले में उनका तीसरा बेटा पीयूष भी घायल हुआ है। घटना के चार घंटे में रात 10 बजे पुलिस ने आरोपित साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com