Bharat Jodo Nyay Yatra : इस देश में गरीब के साथ 24 घंटे होता है अन्याय - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शामिल हुए।
Bharat Jodo Nyay Yatra in UP
Bharat Jodo Nyay Yatra in UPRaj Express

हाइलाइट्स

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के आगरा में पहुंची।

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हुए यात्रा में शामिल।

  • कहा - INDI गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का करेगी काम।

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP : आगरा, उत्तर प्रदेश। अगर आप गरीब हैं तो आपको इस देश में अन्याय का सामना करना पड़ेगा... इस देश में 24 घंटे गरीबों के साथ अन्याय होता है। नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा है। यह बात कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने रविवार को यूपी के आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सम्बोधित करते हुए कही है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि, देश में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 88% लोग हैं। लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में इस वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। ये लोग आपको मनरेगा, कांट्रैक्ट लेबर की लिस्ट में मिलेंगे। हमें यही बदलना है और यही सामाजिक न्याय का मतलब है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले दिनों में सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। डॉ. बीआर अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए, जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है...भाजपा हटाओ, देश बचाओ।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा, आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com