वाराणसी पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
वाराणसी पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्राRE

वाराणसी पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची। बता दें, राहुल गांधी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

हाइलाइट्स-

  • आज वाराणसी पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

  • राहुल गांधी करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन।

  • गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार होगी किसी कांग्रेस नेता की यात्रा।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची। बता दें, गोलगड्डा, पीलीकोठी होते राहुल गांधी की न्याय यात्रा गोदौलिया पहुंचेगी। राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के बाद गोदौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बनारस के मुसलमान उत्साहित हैं। राहुल गांधी वाराणसी में करीब 12 किमी की यात्रा करेंगे। इस दौरान वाराणसी शहर में करीब आठ घंटे रहेंगे। गुरुबाग होते हुए मंडुआडीह के रास्ते भदोही के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी।

राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे: जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि, "आज यात्रा का 35वां दिन है। आज 35वें दिन पर राहुल गांधी काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए जाएंगे। उसके बाद यहां रोडशो और जनसभा होगी। आज रात हम भदोही में रुकेंगे, करीब 8 दिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी।"

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की यूपी में एंट्री हो चुकी है। चंदौली के बाद आज यानि शनिवार को राहुल की न्याय यात्रा वाराणसी पहुंची। यहां राहुल बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर अगले दिन प्रयागराज में स्वामी प्रसाद मौर्य भी यात्रा में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कई मायने में अलग होगी। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है। 17 फरवरी को राहुल गांधी बाबा विश्वनाथ के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com