उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसाSocial Media

बाराबंकी में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत और कई घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। खबर है कि, यहां एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

बाराबंकी, भारत। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि, यहां एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जनकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस का पहिया बदल रहे चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत में दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस:

यात्रियों के मुताबिक, बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यह घटना, बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास की है। यात्रियों के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब यह हादसा हुआ। उस समय सभी लोग सो रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

उत्तर प्रदेश के ASP ने बताया:

उत्तर प्रदेश के ASP (उत्तर) पूर्णेंदु सिंह ने इस हादसे के बारे में बताया कि, "बाराबंकी के रामनगर में एक सड़क दुर्घटना हुई। नेपाल से गोवा जा रही एक डबल डेकर बस का पहिया खराब होने के कारण ड्राइवर उसका पहिया बदल रहा था। तभी एक गाड़ी पीछे से आकर टकरा गई, हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि, "घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया इस दौरान 4 लोगों की मृत्यु हो गई। बाकी के घायल इलाजरत हैं। बस में कुल 60 सवारी थी।"

सीएम योगी ने व्यक्त किया दुख:

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com