एटा में रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फीट नीचे गिरा ट्रक
एटा में रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फीट नीचे गिरा ट्रकSocial Media

एटा में बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फीट नीचे गिरा ट्रक, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ा हादसा हो गया। खबर है कि, यहां एक ट्रक रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे गिर गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

एटा, भारत। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ा हादसा हो गया। खबर आई है कि, यहां एक ट्रक रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरा। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एटा के पिलुआ थाना इलाके के पिलुआ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरा। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी मैनपुरी जिले के रहने वाले है। वहीं, हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एटा पुलिस ने बताया:

इस बारे एटा पुलिस ने बताया कि, यह हादसा सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई, तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल केंटर में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के नींद आ जाने के कारण हादसा होने की सम्भावना जताई जा रही है। दुर्घटना का शिकार हुआ तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली की तरफ से मैनपुरी की तरफ जा रहा था। पहले सभी 2 घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद एक युवक अच्छे खान की मौके पर हुई मौत हों गयी थी, उसके बाद में इलाज के दौरान दो और अनस और इरफ़ान खान ने दम तोड़ दिया।

हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान अनस, इरफ़ान, अच्छे खान निवासी महाजन टोला, कुरावली जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। वहीं मैनपुरी निवासी मोहम्मद सत्तार और शाहरुख़ खान गंभीर घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com