यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसाSyed Dabeer Hussain - RE

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर देर रात बड़ा हादसा हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है।

हाइलाइट्स-

  • मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा

  • श्रद्धालुओं से भरी एक बस की ट्रक से टक्कर

  • हादसे में 34 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

  • हादसे में तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बार फिर बड़े सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा मंगलवार की देर रात हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही एक बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 34 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। मथुरा के एसपी ग्रामीण ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल:

जानकारी के मुताबिक, बस में 60 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु मथुरा से दर्शन करके वापस दिल्ली लौट रहे थे। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। यह हादसा मथुरा जिले के नौनीझील थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मथुरा के SP ने बताया:

मथुरा के SP ग्रामीण ने बताया कि, "यमुना एक्सप्रेसवे पर रात 11 बजे मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही एक बस एक ट्रक के टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं, जिनसे में से 3 लोगों की मौत हो गई है, अन्य का इलाज अस्पतालों में हो रहा है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।"

योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक:

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की टक्कर में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com