UP के बांदा जिले में यमुना नदी में पलटी नाव
UP के बांदा जिले में यमुना नदी में पलटी नावSocial Media

UP के बांदा जिले में यमुना नदी में पलटी नाव: 17 लोग लापता, अब तक 3 लोगों के शव हुए बरामद

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीते दिन गुरुवार दोपहर में यमुना की बीच धारा में अचानक नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया, अब तक 3 लोगों के शव हुए बरामद।

बांदा, भारत। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीते दिन गुरुवार दोपहर में यमुना की बीच धारा में अचानक नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। मामले में तलाशी अभियान शुरू किया गया है, इस दौरान अब तक 3 लोगों के शव बरामद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कल शाम बांदा में यमुना नदी में नाव के पलट जाने के बाद से लापता 17 लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। नाव में 35 लोग सवार थे, जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद हैं। अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं।

बता दें, रात 11 बजे NDRF की टीम भी पहुंची गई। SDRF और NDRF ने मिलकर रात में ही सर्च अभियान चलाया गया।

इस हादसे को लेकर एपी अभिनंदन का कहना है कि, नाव में करीब 35 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। मर्का निवासी दिनेश का पुत्र किशन (01), फतेहपुर के असोथर के कउहन निवासी राजरानी (40), फतेहपुर के असोथर के सांवला डेरा निवासी फुलवा (45) के शव मिले हैं।

योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक:

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने इस बारे में बताया कि, 30-35 लोगों से भरी एक नौका दोपहर बाद मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी, तभी बीच जलधारा में हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई।

पीएम मोदी ने कही यह बात:

वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। पीएम ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com