मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथSocial Media

बजट 2023 पर सीएम योगी का बयान आया सामने, कहा- 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आम बजट 2023-24 (Budget 2023) पर प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आम बजट 2023-24 (Budget 2023) पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को नए भारत की समृद्धि का संकल्प बताया है। उन्होंने बजट का स्वागत किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!"

उन्होंने कहा कि, "वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।"

उन्होंने बजट को लेकर आगे कहा कि, "आज प्रस्तुत हुए आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया:

वहीं, दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ये स्वतंत्र भारत के इतिहास का अब तक का सबसे शानदार बजट है। उन्होंने कहा है कि, इस बजट में हर व्यक्ति का ख्याल रखा गया है। दुनिया के किसी भी देश में इस तरीके का समावेशी बजट पेश नही किया गया है। उन्होंने इस शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com