उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बसों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा
उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बसों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसाSocial Media

उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बसों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा

उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास आज रविवार को सुबह बसों की भीषण टक्कर होने से बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। देशभर में सड़क हादसो की रफ्तार ने कहर बरपा रखा है, इस बीच अब आज सुबह-सुबह उत्‍तर प्रदेश के नोएडा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों के बीच भीषण टक्कर हुई।

हादसे में तीन लोगों की मौत :

बताया जा रहा है कि, UP के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास आज रविवार को सुबह-सुबह 5 बजे बसों की भीषण टक्कर होने से बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान जैसे ही सड़क हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जो दो बसों की टक्‍कर हुई है, उनमें एक बस मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक बस (MP 04 PA 3243) दिल्ली जा रही थी। तो वहीं, एक अन्य बस (UP17 AT 6460) प्रतापगढ़ से आनंदविहार जा रही थी। तभी दोनों बसें हादसे का शिकार हो गई एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 157 के सामने एक-दूसरे से टकरा गईं।

तो वहीं, सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है और मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। साथ ही क्रेन की मदद से हादसे का शिकार हुई दोनों बसों को सड़क के किनारे करा दिया है। पुलिस के मुताबिक यातायात सुचारू तरीके से संचालित किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि, ''नॉलेज पार्क के तहत ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com