योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथRaj Express

केंद्र की सौगात से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण के प्रयासों को मिलेगा संबल : सीएम योगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से पहले टैक्स से हुई आय की हिस्सेदारी के हस्तांतरण के लिए पीएम मोदी का जताया आभार।

हाइलाइट्स :

  • केंद्र सरकार ने नवंबर महीने के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम को समय से पहले जारी किया।

  • उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपए जारी किया गया।

  • केंद्र सरकार के इस निर्णय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। त्योहारों के सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नवंबर महीने के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम को समय से पहले ही जारी कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपए जारी किया गया है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए पीएम मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया। सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में कर हस्तांतरण प्रक्रिया में निर्धारित समय से पूर्व उत्तर प्रदेश के लिए जारी ₹13088.51 करोड़ की किस्त प्रदेश की विकास परियोजनाओं के सुगम क्रियान्वयन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। पर्वों के सीजन में इस सौगात से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण के हमारे प्रयासों को संबल प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक आभार।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co