मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथSocial Media

विधान सभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया को किया संबोधित, कही यह बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मीडिया को संबोधित किया।

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर निशाना साधा है।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, "आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है...उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षा और अपेक्षा को सदन में रखकर उन समस्याओं के माध्यम से आमजन की संवेदना के साथ अपनी संवेदना को जोड़ने का एक अवसर सभी सदस्यों को प्राप्त होगा।"

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "25 करोड़ लोगों के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के निरंतर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजानाओं का लाभ पहुंचा रही है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए भी यहां अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं है।"

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "किसी भी दल और व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में कहीं कोई बुराई नहीं है...अगर उन्होंने (समाजवादी पार्टी) अनुमति मांगी होगी तो जो भी सरल मार्ग होगा प्रशासन ने उनको उपलब्ध कराया होगा।"

उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कि, वह किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है।"

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कि वह किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कल्पना ही कही जा सकती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com