उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM योगी का संबोधन, कही ये खास बातें...

उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ एवं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 का वितरण व ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए 'ओडीओपी मार्ट पोर्टल' की CM योगी ने लॉन्चिंग की और संबोधन में कही ये बातें...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM योगी
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में CM योगीRaj Express

हाइलाइट्स :

  • उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की 75वीं वर्षगांठ लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित

  • ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए CM योगी ने 'ओडीओपी मार्ट पोर्टल' की लॉन्चिंग की

  • आज हम सातवें स्थापना दिवस से जुड़ रहे हैं, यह स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है: CM योगी

उत्तर प्रदेश, भारत। आज बुधवार, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 75वीं वर्षगांठ है। UP के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यहां उन्‍होंने 'उत्तर प्रदेश दिवस' का शुभारम्भ एवं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2023-24 का वितरण व ओडीओपी उत्पादों की ई-मार्केटिंग के लिए 'ओडीओपी मार्ट पोर्टल' की लॉन्चिंग की।

सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण :

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राकेश सचान,राज्य हज समिति के चेयरमैन मोहसिन रजा आदि उपस्थित। झांसी से आए कलाकारों ने भी बुंदेलखंडी गायन पेश किया। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने संबोधन में कहा, "24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश ने अपना पहला स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया। आज हम सातवें स्थापना दिवस से जुड़ रहे हैं। सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सप्तपुरी में से एक अयोध्या धाम में भगवान राम 500 वर्षों के बाद स्वयं विराजमान हुए हैं।"

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को संयुक्त प्रांत का नया नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। मगर इस प्रदेश को सदैव प्रश्नवाचक दृष्टि से ही देखा जाता रहा। मगर आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

उन्होंने कहा कि, तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने तत्कालीन राज्य सरकार से भी कहा था मगर उस सरकार ने नहीं किया मगर हमारी सरकार 2017 में आयी। राज्यपाल रामनाईक ने हमसे भी कहा और अगले ही साल से हमने उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया। 24 जनवरी 2019 से हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आज पूरे देश में पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com