नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सर्वोपरि हैं: CM योगी
उत्तर प्रदेश, भारत। इन दिनों उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है। आज गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के वर्तमान मानसून सत्र में महिला सदस्यों को समर्पित सदन की कार्यवाही में सहभागिता की।
CM योगी का संबोधन :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में अपने संबोधन में कहा- सीएम योगी विधानसभा को संबोधित करते हुए कह रहे है कि ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सर्वोपरि हैं। केंद्र और UP सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि संचालित किए जा रहे हैं।
हमें गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि महिला व पुरुष दोनों को भारत में पहले सामान्य निर्वाचन से ही अपना मत देने का पूरा अधिकार मिला बल्कि इंग्लैंड सहित अन्य तमाम देशों में महिलाओं को यह अधिकार बाद में मिला। यह भारत की ताकत का अहसास दुनिया को कराता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गांव की सामान्य महिलाओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया :
इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे यह भी कहा कि, ''साल 2019 में बुंदेलखंड क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर का शुभारंभ हुआ था। इसके माध्यम से गांव की सामान्य महिलाओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। आज इस कंपनी का वार्षिक टर्नओवर लगभग 149 करोड़ रूपए और नेट प्रॉफिट 13.5 करोड़ रूपए का है।''
CM योगी ने यह बातें भी कहीं-
प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से 45 लाख से अधिक परिवारों को जो एक-एक घर मिला है यह भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।
मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से अब तक हम 40 लाख+ परिवारों को घर का मालिकाना हक दे चुके हैं।
हमने कन्या सुमंगला योजना का कार्यक्रम आगे बढ़ाया, आज लगभग 13,67,000 बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदेश में प्राप्त हो रहा है। निराश्रित महिला पेंशन योजना में 1000 रुपए उनकी पेंशन की गई, 31,50,000 महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।