मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 के समारोह में CM योगी का संबोधन
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 के समारोह में CM योगी का संबोधनSocial Media

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 के समारोह में CM योगी का संबोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने आज मथुरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 समारोह को संबोधित कर अपने संबोधन में यह बातें कहीं...

उत्तर प्रदेश, भारत। कन्हैया की नगरी में श्रीकृष्णजन्माष्टमी के उत्सव की धूम मची हुई है। सुबह से ही भक्तों का सैलाब जन्मस्थान पर उमड़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 में प्रतिभाग किया और समारोह को संबोधित किया।

मथुरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2022 में CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा- आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है, यह हमारा सौभाग्य है कि इस ब्रज की भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ मंगलम परिवार द्वारा अन्नपूर्णा भोजनालय के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ। मैं इसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

भगवान श्रीकृष्ण का आगमन इसी धरा पर आज से करीब 5,000 वर्ष पहले हुआ था। यह ब्रज क्षेत्र की धरती है। यह वृंदावन है जहां लीलाएं घटित हुई थीं। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर से लेकर गुजरात व महाराष्ट्र तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं किसी न किसी स्वरूप में बसी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • भगवान श्रीकृष्ण जी सब जानते हैं, आज जो कुछ भी हम करते हैं 'परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्...' उसके पीछे भगवान की ही वाणी है, भगवान का ही मंत्र है, उन्हीं का संदेश है, उन्हीं का उपदेश भी है।

  • इस बार श्रावण मास में अकेले काशी में लगभग एक करोड़ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने के लिए गए थे।

इसके अलावा आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि, "भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com