पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह
पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोहSocial Media

CM योगी ने 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' को किया संबोधित

देश में हर सा‌ल 21 अक्टूबर को 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में आज लखनऊ (Lucknow) में आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संबोधित किया।

लखनऊ, भारत। देश में हर सा‌ल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस साल 21 अक्टूबर 2022 को भारत 63वां पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। इस दिन को पुलिस-अर्धसैनिक बलों से जुड़े तमाम लोग पुलिस शहीदी दिवस (Police Martyrs' Day) या फिर पुलिस परेड डे (Police Parade Day) के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) जिले में 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' का आयोजन किया गया। इस खास मौके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "हमारे पुलिस जनों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी रात-दिन अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर अपराधियों पर नियंत्रण करने, कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है।"

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट:

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अपने कर्तव्य पालन के मार्ग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त निष्ठावान एवं प्रतिबद्ध पुलिस कार्मिकों को आज 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि।जय हिंद!"

बता दें कि, भारत में पुलिस स्मृति दिवस कई नाम से मनाया जाता है। इसे पुलिस शहीद दिवस, पुलिस रिमेंम्बरेंस डे, पुलिस कमोमोरेशन डे, पुलिस मेमोरियल डे जैसे नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भारत की आजादी के बाद से देश की सेवा करते हुए शहीद हुए देश के तमाम पुलिसकर्मियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस 1959 में उस दिन की याद दिलाता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था, जिसमें दस भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और सात कैद हो गए थे। उस दिन से, शहीदों के सम्मान में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com