पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आज रविवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथSocial Media

लखनऊ, भारत। आज रविवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर किसानों को उन्नतशील बीजों की मिनी किट, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र वितरण किये।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कहा कि, "पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत स्पष्ट कहना था कि प्रगति का माप आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के माध्यम से ही की जानी चाहिए।"

सीएम योगी ने दी थी 'अंत्योदय दिवस' की बधाई:

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर 'अंत्योदय दिवस' की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "समस्त प्रदेश वासियों को 'अंत्योदय दिवस' की हार्दिक बधाई! श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रदत्त 'अंत्योदय' का विचार अंतिम पायदान पर खड़े सभी नागरिकों के समग्र उत्कर्ष हेतु प्रेरणा प्रदान करता है। आइए, 'अंत्योदय' की संकल्पना को साकार करने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध हों।"

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "25 करोड़ प्रदेश वासियों को उनकी सेवा, सुरक्षा व कल्याण को समर्पित सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 06 माह पूरे होने की हार्दिक बधाई!"

उन्होंने आगे कहा कि, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से 'अंत्योदय' के संकल्प के साथ 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण को समर्पित आपकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के यह 180 दिन वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के कारक बने हैं।"

आपको बता दें कि, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी थी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत बनते हुए देखना चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com