पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन
पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटनSocial Media

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन, कही यह बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow) में सरकारी आवास पर आयोजित पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया।

लखनऊ, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow) में सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योगी आदित्यनाथ ने यहां पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। इसके तहत 50 जिलों में करीब दो करोड़ 28 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। इस खास मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) तथा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह (Mayankeshwar Sharan Singh) भी थे।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी स्वास्थ्य सेवा के मुद्दे पर बेहद गंभीर रहते हैं, उन्होंने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश के 50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाइ जाएंगी। इसमें पहले दिन 77 हजार बूथों पर, जबकि दूसरे दिन से छठे दिन तक 15 हजार पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में 48 हजार टीमें घर घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पल्य पोलियो अभियान के सफलता की कामना करने के साथ ही कहा कि, "बीते 12 वर्ष से उत्तर प्रदेश में पोलियो से संबंधित कोई मामला देखने को नहीं मिला है। यह तो स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरुकता कि, नई कहानी कहता है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर कहा कि, "पोलियो एक संक्रामक बीमारी है लेकिन जब सामूहिक रूप से प्रयास होते हैं, तो उसका भी हम समाधान निकाल लेते हैं। पल्स पोलियो अभियान इस देश में उसी सामूहिक ताकत का एहसास कराता है।"

77000 बूथ स्थापित:

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान के लिए 77000 बूथ स्थापित हैं। दूसरे चरण में 33000 मोबाइल वैन से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि, जब तक दुनिया से पोलियो का उन्मूलन नहीं होगा, हमें सतर्क रहना होगा।

पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन
चीन में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 27 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com