अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला का किया दर्शन-पूजन
अयोध्या, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं, यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर श्री रामलला की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति भी देखी। इसके साथ ही सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी।
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्म भूमि परिसर से पैदल ही जन्मभूमि पथ पहुंचे। जहां जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले का जायजा लिया। जिसके बाद अधिकारियों से मार्ग में लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता और आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के लिए बता दें कि, आज से छह साल पहले यानी 19 मार्च को ही योगी आदित्यनाथ ने सीएम की कुर्सी संभाली थी। सीएम का साल 2023 में अयोध्या में पहला दौरा है। इससे पहले 27 नवंबर 2022 को आए थे। जहां शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया था।
एक दिन पहले काशी विश्वनाथ पहुंचे थे सीएम योगी:
आपको बता दें कि, इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 18 मार्च को काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। वहीं, आज अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामलला दर्शन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सीएम योगी को स्मृति चिह्न दिया।
रामलला दर्शन के बाद सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां चंपत राय ने सीएम को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने निर्माण में लगे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। सीएम ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। रामजन्मभूमि से सीएम पैदल ही राम जन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने निकल पड़े। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले को मुख्यमंत्री ने देखा। उन्होंने अधिकारियों से राम जन्मभूमि पथ के निर्माण कार्य की जानकारी ली और रास्ते पर लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता भी पूछी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।