मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेस कॉन्फ्रेंसSocial Media

अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है।

लखनऊ, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को लखनऊ में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बजट पर बात करते हुए इसे समावेशी बजट करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, "अमृत काल का यह पहला बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित है। यह एक समावेशी बजट है, जिसमें समाज के सभी वर्ग शामिल हैं। इस बजट में हर वर्ग के लोगों को मौका दिया गया है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, "कोरोना कालखंड में पिछले 3 वर्ष से लगातार 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अगले एक वर्ष के लिए और बढ़ाने का कार्य हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इस बजट से उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, नौजवानों और गरीबों का है।"

उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री आवास योजना की बजट में काफी वृद्धि हुई है। पिछले 6 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश को 45 लाख से अधिक इस योजना के तहत आवास उपलब्ध हुए हैं। अभी हाल ही में प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंदर 10 लाख नए आवास उपलब्ध हुए हैं।"

सीएम योगी ने आगे कहा कि, "सप्त ऋषियों के आधार पर बजट तय हो गया है। सीएम ने कहा कि, रेल बजट, 5G के लिए नई सेवाएं, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनेंगे। भारत का सबसे बड़ा रेल ढांचा उत्तर प्रदेश में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवा शक्ति के लिए भी कौशल विकास में बजट दिया गया हैं। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सबसे ज्यादा युवा हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com