त्रिपुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन Social Media

त्रिपुरा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- 'कांग्रेस के समय त्रिपुरा में घुसपैठ होती थी'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज त्रिपुरा के जिला उनाकोटी के फटीकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोला।

त्रिपुरा, भारत। त्रिपुरा (Tripura) में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। भाजपा इस चुनाव की तैयारियों में लग गई है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) त्रिपुरा पहुंचे हैं। उन्होंने आज त्रिपुरा के जिला उनाकोटी के फटीकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम योगी ने मंच से कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाने साधे हैं।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज त्रिपुरा के जिला उनाकोटी के फटीकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "देश की सुरक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर सकते हैं। उन्होंने त्रिपुरा के पूज्य संतों से अपील...की है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि, "आज से 5 साल पहले भी मैं यहां आया था। आपने अपना समर्थन दिया और त्रिपुरा में डबल इंजन सरकार बनी। भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ, धर्मस्थलों को सुरक्षित किया गया। बहन-बेटियों की सुरक्षा हुई।"

कांग्रेस को लेकर कही यह बात:

सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस के शासन काल में लगातार घुसपैठ होती थी, सुरक्षा में सेंध लगती थी, यहाँ के गाय और जानवरों को सब उठाकर लेकर चले जाते थे, कोई पूछता नहीं था, हिंसा होती थी और योजनाओं का लाभ किसी को भी नहीं मिल पाता था। सीएम ने कहा कि, डबल इंजन सरकार की ताकत है। आज पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास हो रहा है। विकास आज दिखाई दे रहा है। विकास हर एक मोर्चे पर हो रहा है। मेडिकल कॉलेजेस बन गए हैं पर्यटन विकास की संभावनाएं विकसित हो रही है हर एक समुदाय को बुलाकर के उनकी समस्या का समाधान हो रहा है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "आज हम सबके पास एक अवसर है। आप लोग चुनाव के दिन कमल चुनाव चिन्ह को ध्यान में रखते हुए भारी पैमाने पर वोट देकर विजयी बनाएं और कांग्रेस-CPM के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं।"

बता दें, योगी आदित्यनाथ ने आज त्रिपुरा के जिला उनाकोटी के फटीकरा विधानसभा के अलावा पश्चिम त्रिपुरा के सूर्यमणीनगर विधान सभा क्षेत्र और मजलिशपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जानसभा को संबोधित किया।

जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिन मंगलवार को खोवाई पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर हमला बोलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि, काम पहले भी हो सकता था, लेकिन कम्युनिस्टों ने नहीं किया। कांग्रेस ने भी नहीं किया, क्योंकि विकास उनके एजेंडे में नहीं था। घुसपैठ करवाते थे, यहां सुरक्षा में सेंध लगवाते थे। गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं पर लूटपाट कराते थे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com