CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे
CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेSocial Media

उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश का संकट- CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया एवं सभी जिलाधिकारियों की तरफ से CM योगी को बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। देश के कई राज्‍यों में लौटते मानसून ने कहर बरपा रखा है, कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। तो वहीं, सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश का संकट छाया हुआ है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। इस बीच आज शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया एवं सभी जिलाधिकारियों तरफ से CM योगी को बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

हवाई सर्वेक्षण कर CM योगी ने दिए यह निर्देश :

इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी महाराज ने बाढ़ प्रभावित जनपदों गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोण्डा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण कर जिलाधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने व बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही CM योगी ने जिलाधिकारियों को बाढ़ से हुई जनहानि व पशु हानि पर निर्धारित मानकों के आधार पर सहायता एवं बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं।

इन क्षेत्रों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण :

CM योगी आदित्‍यनाथ ने आज इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों गोरखपुर, संतकीबरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया है।

बता दें कि, पिछले 24 घंटे में उत्‍तर प्रदेश के 16 जनपदों में 25 मिमी और उससे अधिक बारिश हुई है, जिससे वर्तमान में 14 जनपद के 247 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। इसके कारण प्रदेश के 7 जनपदों में 8 एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। तो वहीं, बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ,मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या, मिर्जापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगी हैं। साथ ही प्रदेश के 46 जनपदों में पीएसी की 17 कंपनियों की 44 टीमें लगाई गई हैं। वर्तमान में प्रदेश के 44 जनपदों में कुल 67 टीमें बचाव कार्य के लिए प्री-डेप्लॉयड हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com