अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैम्पियनशिप समारोह
अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैम्पियनशिप समारोहSocial Media

अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैम्पियनशिप समारोह में CM योगी, दिया यह संबोधन

उत्‍तर प्रदेश के CM याेगी आदित्‍यनाथ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैम्पियनशिप 2022-23 समारोह को संबोधित कर संबोधन में कहीं ये बातें...

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-23 समारोह आयोजित हुआ, जिसमें राज्‍य के मुख्‍यमंत्री याेगी आदित्‍यनाथ भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है।

500 से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न सेवाओं में स्थान दिया जाएगा :

इस दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री याेगी आदित्‍यनाथ ने 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर के स्टेडियम में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया एवं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैम्पियनशिप 2022-23 समारोह को संबोधित कर अपने संबोधन में कहा- वर्तमान में किसी प्रतियोगिता या अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया है उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस बल में या राज्य की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। शीघ्र 500 से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न सेवाओं में स्थान दिया जाएगा।

देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में 10 साल बाद पुलिस एथलेटिक मीट का आयोजन बड़ी उपलब्धि है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कोई भी प्रतियोगिता हमें नई प्रेरणा देने का काम करती है :

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री याेगी आदित्‍यनाथ ने यह भी कहा कि, ''कोई भी प्रतियोगिता हमें नई प्रेरणा देने का काम करती है। सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। सशस्त्र सीमा बल की ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।''

यूपी में भी पिछले कुछ सालों में खेलों का विकास हुआ :

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, बीते 10 सालों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई पदक जीते। यूपी में भी पिछले कुछ सालों में खेलों का विकास हुआ है। यहां ब्लॉक स्तर पर मैदान और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। विकासखंड स्तर पर मिनी स्टेडियमों का निर्माण हो रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com