गुरुनानक के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में CM याेगी
गुरुनानक के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में CM याेगीSocial Media

गुरुनानक के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में CM याेगी, कहा- सिख गुरुओं का एक अपना गौरवशाली इतिहास है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दिया यह संबोधन...

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी की जयंती 'प्रकाश पर्व' के अवसर पर आज मंगलवार को सुबह DAV कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सम्मिलित हुए।

आज जगतगुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश उत्सव है :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने DAV कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा- आज जगतगुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश उत्सव है। पूरे देश व दुनिया में जहां कहीं भी भारतवंशी निवास कर रहे हैं, वे पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। मैं इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई व अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मध्यकाल में जब धर्म संकट में था, उस कालखंड में जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपने उपदेशों से व्यापक जनजागरण के कार्यक्रम के माध्मय से एक बड़े अभियान को अपने हाथों में लिया था, वह प्रकाशपुंज ही हैं जिन्हें हम गुरु नानक जी के नाम से स्मरण करते हैं।

सिख गुरुओं का एक अपना गौरवशाली इतिहास है :

हम सभी लोग जानते हैं कि, सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। देश व धर्म के लिए बलिदान देने की अच्छी परंपरा आज भी एक इतिहास का निर्माण करती है, एक नई प्रेरणा प्रदान करती है, एक नई ऊर्जा समाज को उनसे प्राप्त होती है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

आगे उन्‍होंने यह भी कहा कि, ''आज हम सिख गुरुओं का स्मरण करते हैं उनसे हमें प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं ,क्योंकि उनका जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था।''

  • सिख गुरुओं के स्वर्णिम इतिहास का हम स्मरण करते हैं, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं, उनसे हम प्रेरणा प्राप्त करते हैं। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं,क्योंकि उनका जीवन देश व धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था और जो भी अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर देश व धर्म के लिए अपने आप को समर्पित करेगा युगों-युगों तक उसका नाम इसी श्रद्धा व विश्वास के साथ लोग लेते रहेंगे।

  • मैं आज इस अवसर पर एक बार फिर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर उनको नमन करता हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co