FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM योगी
FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM योगीRaj Express

FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले CM योगी- UP के बारे में देश और दुनिया की धारणा बहुत अलग हो गई

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर अपने संबोधन में यह बातें कहीं...

हाइलाइट्स :

  • FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM योगी

  • UP ने विकास के मामले में अंधकार का एक लंबा दौर देखा- CM योगी

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को लखनऊ में FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्‍होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया, उन्‍हाेंने अपने संबोधन में प्रदेश में विकास के माहौल और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जिक्र किया।

देश और दुनिया की धारणा बहुत अलग हो गई :

FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 1985-86 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के मामले में अंधकार का एक लंबा दौर देखा। उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा बहुत अलग हो गई। यहां के युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अंधकार से बाहर निकलकर एक बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर है और अब संगठित अपराध अब जीरो है। प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

आगे उन्‍होंने कहा- वर्तमान सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम किया है। यूपी अब अंधकार युग से बाहर निकल गया है। सरकार बुंदेलखंड के हर घर में जल पहुंचने की दिशा में काम कर रही है। पहले की सरकारों में बुंदेलखंड काफी उपेक्षित था। यहां तक की पहले के सरकारों में मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जााते थे, नोएडा को अशुभ मानते थे, नोएडा की धारणा हमारी सरकार ने बदलने का काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co