लखनऊ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM योगी
लखनऊ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM योगीSocial Media

लखनऊ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM योगी ने 212 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन 212 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों आए दिन प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

CM योगी ने 212 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास :

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित हुए इस दौरान उन्होंने लखनऊ को 212 विकास परियोजनाओं का तोहफा भी दिया। दरअसल उन्होंने यहां पर ₹1,883 करोड़ लागत की 212 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में प्रबुद्धजनों को संबोधित भी किया।

तो वहीं, लखनऊ में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, "अब लखनऊ बदल रहा है। स्थानीय सरकारों की उपेक्षा के कारण पहले लखनऊ की तस्वीर अच्छी नहीं थी। यहां का नाम आने पर गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का दृश्य दिमाग में आ जाता था। शुरुआत में स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ ही नहीं कई शहरों का स्थान पिछड़ा हुआ था। गोंडा गंदे शहर के रूप में सामने आया था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश के शहर आगे निकल गए हैं। लखनऊ को भी स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान मिला है इसके लिए लखनऊ वासियों और नगर निगम को बधाई।"

आज प्रदेश में कोविड प्रबंधन से लेकर कूड़ा प्रबंधन तक का मॉडल बना हुआ है। इसलिए जब स्वच्छता की रैंकिंग आती है तो उसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़ जैसे शहरों की गिनती होती है कि ये शहर अब गंदे नहीं बल्कि स्वच्छ हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में बदल रहा है। शहर के बाहरी हिस्से में बन रही आउटर रिंग रोड राजधानी को जाम मुक्त करने का काम करेगी। जल्द ही एक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भी शहर को मिलेगा। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का कारखाना भी शुरू होने जा रहा है।

  • ग्रीन कॉरिडोर का काम भी जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। कई अन्य प्रस्तावित योजनाओं की शुरुआत भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परामर्श से बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके की जाएगी।लखनऊ को उसका पुराना गौरव वापस दिलाएंगे। नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं उसके बाद 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यहीं आयोजित होगी। लखनऊ के प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि, वह इस शहर को संवारने में अपना योगदान दें ताकि इन्वेस्टर समिट के दौरान लखनऊ की एक नई तस्वीर पेश हो सके।

  • लखनऊ ही नहीं प्रदेश के कई शहरों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस का उपयोग कोविड प्रबंधन में किया गया था। अब इसका उपयोग सेफ सिटी व यातायात प्रबंधन में किया जा रहा है। नोएडा समेत प्रदेश के 17 नगर निगम आईटीएमएस से जुड़ रहे हैं। अब कोई छेड़खानी करके भाग नहीं सकता। कैमरों के रूप में लगे त्रिनेत्र उसे पकड़ लेंगे। एक चौराहे से यदि वह निकल भी गया तो पुलिस अगले चौराहे पर उसे पकड़ लेगी। इसके अलावा प्रदेश में स्मार्ट सड़कें बन रही है। हर घर नल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

बता दें कि, निकाय चुनाव के मद्देनजर इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जनपदों में प्रबुद्धजन सम्मेलन कर परियोजनाओं की विभिन्न सौगाते दे रहे हैं, सांसी प्रबुद्ध जन लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com