योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथSocial Media

CM योगी ने चित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर किया पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे, जहां वो चित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

गोरखपुर, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे, जहां वो चित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, इसके साथ ही उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में स्थित चित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर में हुए पर्यटन विकास के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "भगवान चित्रगुप्त के आदर्श, परंपरा एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हम पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं।"

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने अपनी परंपरा और विरासत को नहीं छोड़ा...गर्व से कहो- हम हिन्दू हैं।स्वामी विवेकानंद ने यह अहसास हर भारत वासी को कराया था..."

इसके अलावा सीएम योगी ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और। शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, "मेरा विश्वास है कि वर्ष 2024 जब समाप्त होगा तो उत्तर प्रदेश में हम 5 लाख करोड़ के रोड का कार्य करेंगे और उत्तर प्रदेश को अमेरिका के बराबर पहुंचाने का काम हम निश्चित रूप से करेंगे।"

उन्होंने कहा कि, "जिस प्रकार से उद्योगों में निवेश आ रहा है, मेरा विश्वास है कि, UPCM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, हिन्दुस्तान का सुखी, समृद्ध और संपन्न राज्य निश्चित रूप से बनेगा।"

विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और राजमार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "विकास की आधुनिक सोच से नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक कर अर्थव्यवस्था की रफ्तार दुनिया के अंदर सबसे बड़ी करने के लिए जो योगदान दिया है वो अविस्मरणीय है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co