CM योगी ने अलीगढ़ में 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
CM योगी ने अलीगढ़ में 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यासSocial Media

उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने अलीगढ़ में 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज जनपद अलीगढ़ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में ₹86.55 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया और संबोधन में कही ये बातें...

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज जनपद अलीगढ़ पहुंचे, यहां आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस दौरान CM योगी ने ₹86.55 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं :

अलीगढ़ में प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया और कहा- देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई थी। अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी काल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बताते हुए कहा, ''अब कर्फ्यू नहीं लगता। दंगाई आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। यह नया प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देता है। नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वाले को बर्बाद कर देता है।''

अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जिला और महानगर है। इसकी एक अलग पहचान है। देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई है। यहां के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

  • प्रदेश में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को लाभ मिल रहा है। जातिवाद व क्षेत्र मजहब पर प्रदेश को जो लोग छिन्न भिन्न करते थे, उनको जनता ने नकार दिया है। विकास को प्राथमिकता दी है। विकास निरंतर चलता है।

  • अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है। टीपी नगर बन रहा है। स्मार्ट सिटी में नए रूप में अलीगढ़ बन रहा है। डिफेस कारिडोर में बेहतर काम हुआ है। कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है।

  • आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे। प्रदेश में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को लाभ मिल रहा है। जातिवाद व क्षेत्र मजहब पर प्रदेश को छिन्न भिन्न करते थे। उन लोगों को जनता ने नकार दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com