कैबिनेट बैठक में कुल 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए हैं: CM योगी
कैबिनेट बैठक में कुल 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए हैं: CM योगीRaj Express

उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा, कैबिनेट बैठक में कुल 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए हैं: CM योगी

अयोध्या में कैबिनेट बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है।

हाइलाइट्स :

  • अयोध्‍या में कैबिनेट की बैठक के बाद CM योगी की प्रतिक्रिया

  • योगी की कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होगा

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्‍या में कैबिनेट की बैठक के बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी की।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है :

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई... केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं।

आज कैबिनेट की बैठक में कुल 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए हैं। पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था... हमने राज्य स्तर पर यह प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है। यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होगा, जो लगभग एक सप्ताह का हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com