CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथRaj Express

राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है: CM योगी आदित्यनाथ

अयोध्‍या में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से लोगों से सत्य सनातन धर्म की, जय हो का नारा लगवाया और अपने संबोधन में कही ये बातें...

हाइलाइट्स :

अयोध्‍या में दीपोत्सव कार्यक्रम में CM योगी का संबोधन

अयोध्या। दीपोत्सव-2023 के अंतर्गत अयोध्या में प्रभु श्रीराम, माता सीता जी एवं श्री लक्ष्मण जी के स्वरूपों का पूजन, आरती एवं प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से लोगों से सत्य सनातन धर्म की, जय हो का नारा लगवाया और अपने संबोधन में कही ये बातें।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साव देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई दी।

हजारों साल पहले भगवान राम अयोध्या आए और इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। संतों की इसमें अहम भूमिका रही। ये एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसमें योगदान दिया।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

  • जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे। तो कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। 

  • डबल इंजन की सरकार आपके लिए काम कर रही है। बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में पिछले छह सालों में हमने इन कार्यक्रमों को लागू किया है।

  • भगवान राम ने अयोध्या धाम का वर्णन किया है। उस अयोध्या धाम के लिए कुछ भी योगदान कर देना बड़ा योगदान है। जन्म और जीवन दोनों के लिए यहां संत, राज्यपाल और आम जनता यहां मौजूद है।

  • हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है... हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co