UP Weather: उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
UP Weather: उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड Raj Express

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ शूरू हो गया है। ठंड के तेवर बढ़ने के साथ ही कुछ जगहों पर कोहरा छाए जाने की उम्‍मीद है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है।

हाइलाइट्स :

  • दिसंबर महीने की शुरुआत से ठंड के तेवर शुरू

  • तापमान में गिरावट होने की संभावना

  • यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश हाेने की संभावना

UP Weather: ठंड का सितम दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ शूरू हो गया है। यूपी के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। साथ ही कुछ जगहों पर आज रविवार को घना कोहरा छाए जाने की उम्‍मीद है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से आज रविवार को यूपी के कुछ जिलों में बारिश हाेने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रविवार को हवा की गुणवत्ता की बात करें तो नोएडा-गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब रही।

कई जिलों का AQI :

इस दौरान मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद धीरे धीरे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ताे वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबाकि, नोएडा सेक्टर-116 में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 285 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। गाजियाबाद में भी लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा है। यहां वसुंधरा का AQI 275 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम में AQI 279 और जयभीम नगर में एक्यूआई 285 दर्ज किया गया। इससे भी ज्यादा खतरनाक हालात ग्रेटर नोएडा के हैं।ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क फेज-3 में 308 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिण पक्षिमी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो जगह घने कोहरे की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com