कानपुर में गाय के मुंह में बम फटने से उड़ा जबड़ा
कानपुर में गाय के मुंह में बम फटने से उड़ा जबड़ाSocial Media

कानपुर में गाय के मुंह में बम फटने से उड़ा जबड़ा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- "ये दुखद घटना है"

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से खबर आई है कि, यहां कूड़े के ढेर में धमाके से गाय का जबड़ा फट गया। जिसके बाद उसे पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कानपुर, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में मानवता को शर्मसार करते बेजुबान गाय पर अत्याचार करने की घटना सामने आई है। बता दें, कानपुर में कूड़े के ढेर में धमाके से गाय का जबड़ा फट गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और कानपुर नगर निगम की टीम हरकत में आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला काकादेव के नवीन नगर क्षेत्र का है। जहां एक गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया गया है। बम फटने से गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारी और पुलिस ने गाय को घायल अवस्था में पशु अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना को लेकर काकादेव पुलिस जांच कर रही है कि, यह किसकी शरारत है या कहीं पड़ा बम गाय ने खा लिया और फट गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह तो स्पष्ट हो गया है कि, पटाखा फटने से ही गाय का जबड़ा फटा है। घटनास्थल स्पष्ट न होने से पुलिस को जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है।

CP बी.पी. जोगदंड ने कही यह बात:

इस घटना के बारे में बात करते हुए CP बी.पी. जोगदंड ने कहा कि, "एक गाय के जबड़े में चोट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। गाय ने कूड़े के ढेर में पड़े पटाखे खाए होंगे। मौके की फोरेंसिक और CCTV की जांच की जाएगी। मामला दर्ज़ किया गया है।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही यह बात:

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को लेकर कहा कि, "ये दुखद घटना है। इससे संबंधित जितने भी शरारती तत्व हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसा भी बेजुबान के प्रति निर्ममता ठीक नहीं है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com