नोएडा में बड़ा हादसा- निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरी क्रेन
नोएडा में बड़ा हादसा- निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरी क्रेनSocial Media

नोएडा में बड़ा हादसा- निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरी क्रेन

उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन नीचे गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर घायल हो गए है।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है कि, यहां आज शुक्रवार को दोपहर के समय एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन नीचे गई है।

क्रेन की रस्सी टूटी :

बताया जा रहा है कि, नोएडा के सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-132 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बिल्डिंग में निर्माण सामग्री ऊपर ले जाने के लिए क्रेन मशीन लगी, इस दौरान निर्माण सामाग्री क्रेन की मदद से ऊपर की ओर पहुंचाई जा रही थी, तभी क्रेन की रस्सी अचानक टूट गई और क्रेन धम से नीचे जा गिरी एवं बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमे से दो लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

CM योगी ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनान ने जनपद नोएडा स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन नीचे गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही CM योगी जी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत/बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

तो वहीं, हादसे के बारे में अपर पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, ''थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 में एक निर्माणाधीन इमारत में नीचे से निर्माण सामग्री ऊपर पहुंचाने के लिए लगाई गई क्रेन की रस्सी शुक्रवार दोपहर को टूट गई, जिससे क्रेन नीचे आ गिरी। इमारत के नीचे काम करे पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गए और क्रेन के नीचे दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संतोष यादव (22) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com