राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंहSocial Media

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित 'होली मिलन समारोह' को किया संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आयोजित 'होली मिलन समारोह' कार्यक्रम को संबोधित किया।

लखनऊ, भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अपने 2 दिवसीय दौरे पर आए हैं। रक्षा मंत्री यहां 353 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने वाले हैं और राज्य को ग्रीन कॉरिडोर समेत 353 प्रोजेक्ट मिलेंगे। ऐसे में आज लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात:

लखनऊ में 'होली मिलन समारोह' को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, "भारत त्योहारों का देश है। हम उत्सवप्रिय लोग हैं। हर पखवाड़े एक त्योहार पड़ ही जाता है जो एक नई ऊर्जा का संचार कर जाता है। हमारे यहाँ मनाए जाने वाले त्योहार आपसी स्नेह और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते है। प्रेमपूर्वक और सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरणा देते है।"

उन्होंने कहा कि, "होली सिर्फ रंगों और मिठाइयों का उत्सव नहीं है। यह राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम की कहानी है। यह विष्णु अवतार नरसिंह, विष्णु भक्त प्रह्लाद और अहम के प्रतीक हिरण्यकश्यप की भी याद दिलाती है। यह बताती है कि, आप कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, अभिमान विनाश का कारण बनता है।"

इस मौके पर उन्होंने कहा कि, "पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों के चुनावों में हमें बहुत अच्छी सफलता मिली। जहां त्रिपुरा में हम दुबारा बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रहे वहीं नागालैण्ड और मेघालय में भी भाजपा गठबंधन सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही है।"

उन्होंने कहा कि, "प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन जी की एक कविता की एक लाइन है। ‘तुम अपने रंग में रंग लो तो होली है’ पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों ने अपने प्रेम से हम सभी को अपने रंग मे रंग लिया।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि, "आज हर तरफ उत्तर प्रदेश मे बड़ी संख्या में आ रहे निवेशो की बात हो रही हैं। हम सबको पता हैं ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से यूपी सरकार को लगभग 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश का प्रपोजल मिला है। विकास की पहली शर्त होती है क़ानून-व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना। योगीजी ने उत्तर प्रदेश में यह काम बखूबी किया है।"

उन्होंने कहा कि, "व्यापारी भाइयों के बीच मे हूँ तो यह कहना चाहता हूँ कि आप सभी के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार यह मानती है कि इस देश और प्रदेश में कारोबार की दृष्टि से सबसे ज्यादा भागीदारी छोटे और मझोले व्यापारियों और इनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।"

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, "आप सभी जानते हैं इस बजट मे मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को राहत दी गई है। इसी तरह सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमइ) और छोटे व्यापारियों के लिए ऋण पर ब्याज में एक प्रतिशत की छूट और तीन करोड़ रुपये के कारोबार वाले एमएसएमइ को टैक्स में राहत देने का निर्णय लिए गया हैं। आज भारत में Start-Ups का एक बड़ा Eco-System तैयार हो गया हैं। 90,000 स्टार्टअप और 105 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ भारत Start-Ups का केंद्र बन चुका हैं। आज भारत मे रिकार्ड तोड़ विदेशी निवेश हो रहा हैं। आपने अखबार में पढ़ा होगा कि, एप्पल का नया कारखाना कर्नाटक में लग रहा है। इस काम को पहले एप्पल कंपनी चीन में करता था अब भारत में करेगा।"

उन्होंने कहा कि, "अभी NSSO ने भारत के प्रति व्यक्ति आय से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि 2014-15 से 2022-23 में भारतीयों की औसत आय लगभग दो गुनी हो गई है। साल 2014-15 में आम भारतीय की सालाना औसत आय 86,647 रूपए थी जो 2022-23 में बढ़ कर 1 लाख 72 हजार रूपए सालाना हो गई है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था इस बात पर निर्भर करती है कि वहां शांति व्यवस्था कैसी है और वहां की बैंकिंग व्यवस्था कितनी सुदृढ़ है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए अच्छा बैंकिंग सिस्टम उसकी रीढ़ होता है।"

उन्होंने कहा कि, "एक समय था जब Crony Capitalism को इस कदर बढ़ावा मिला कि एक फोन कर देने भर से लोगों को करोड़ों का लोन दिया जाने लगा। बाद में उन लोन्स की रिकवरी होनी भी मुश्किल हो गई मोदीजी ने उस तरह की ‘फोन बैंकिंग’ बदं कर दी है। बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो सुधार किए उसका ही परिणाम है कि आज लोगों का बैंकिंग सिस्टम पर पहले से भी भरोसा मजबूत हुआ है। बैंकिंग में सुधार करने का ही परिणाम है, कि जहां अमरीका और यूरोप के विकसित देशों के बैंक लड़खड़ा रहे हैं, भारत के बैंक काफ़ी मज़बूत है।"

उन्होंने कहा कि, "पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देश किस तरह के संकट से जूझ रहे हैं, बताने की ज़रूरत नहीं है। आजकल तो पाकिस्तान में भी इस तरह की बात होने लगी है कि हमारे पास भी मोदीजी जैसा प्रधानमंत्री होना चाहिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com