H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस पर बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस पर बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकSocial Media

H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस पर बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक- मरीजों की जांच की जा रही है

देश में कोरोना वायरस के बाद H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच इस वायरस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है।

लखनऊ, भारत। देश में कोरोना वायरस के बाद H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस नामक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। देश में अब तक H3N2 इंफ़्लुएंज़ा से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मरीज़ कर्नाटक और हरियाणा के थे, वहीं इस वायरस के अब तक 90 केस मिले हैं। इसी बीच H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान:

H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान देते हुए कहा कि, "मरीजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उनको उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। पैनिक की कोई स्थिति नहीं है।"

वहीं, अगर H3N2 इन्फ्लुएजा वायरस के बारे में बात करे, तो यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी की परेशानी लिए अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में इस वायरस की वजह से दो मौत होने की पुष्टि की है। हालांकि, मंत्रालय ने इस मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले मार्च के आखिर तक कम होने की उम्मीद जताई है। बता दें, बीते दिन इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए बैठक की थी।

ये है वायरस के लक्षण:

वहीं, अगर इस वायरस के लक्षण के बारे में बात करे, तो इसके लक्षणों में लगातार खांसी, बुखार, ठंड लगना, सांस फूलना और सांस में घरघराहट शामिल है। मरीजों को उल्टी, गले में खराश, शरीर में दर्द और दस्त की शिकायत रहती है। ये लक्षण लगभग एक सप्ताह तक बने रह सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वायरस अत्यधिक संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और निकट संपर्क से फैलता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com