Prayagraj : UP उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनके कार्य से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
UP उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
UP उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकSocial Media

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश का नाम इन दिनों देश के ऐसे राज्यों में गिना जा रहा है, जो काफी तेजी से आगे बढ़ते हुए तरक्की कर रहे है। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनके कार्य से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इन विभागों में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग शामिल है है।

विभागों के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक :

दरअसल, गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ आवास योजनाओं की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कई बातें कही। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, 'आवास योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराये जाने में कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। यह शिकायत संज्ञान में आयी है कि कुछ लोगो को पहले पात्र दिखाकर उनको आवास योजना से लाभान्वित किया गया, परंतु जांच में उन्हें अपात्र पाये जाने पर उनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है, जिन्होंने आवास योजनाओं में अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया है।'

उपमुख्यमंत्री ने ली कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी :

उपमुख्यमंत्री ने 'हर घर जल योजना' की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी ली है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारीयों ने बताया कि, '837 ग्रामों में पानी की टंकी बनायी जानी है, जिसमें से 263 टंकियों के डीपीआर तैयार हो गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, 'हर घर को नल से जोड़ने का कार्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।' उन्होंने योजना को तीव्र गति के साथ समय पर पूरा कराये जाने के लिए कहा है, 'जिससे की हर अमीर, गरीब, दलित, पिछड़े सभी को योजना से जोड़कर उनके घरों तक नल के द्वारा साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके।'

FDR पर ली जानकारी :

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से FDR तकनीक के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि इस तकनीकि में पूर्व में बनी सड़क को डिस्मेंटल कर सीमेंट तथा केमिकल डालकर अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग करते हुए बिना किसी नयी गिट्टी का प्रयोग करें ही सड़कों की चैड़ाई बढ़ा दी जाती है। इस तकनीक से बने सड़कों की लाइफ लगभग 10 वर्ष होती है साथ अन्य सड़कों के निर्माण की अपेक्षा लागत भी 20 प्रतिशत कम आती है। इस तकनीक का प्रयोग करके हनुमानगंज से फूलपुर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बता दें, उपमुख्यमंत्री ने FDR टेक्नोलॉजी की काफी प्रशंसा भी की।

अमृत सरोवर योजना की समीक्षा :

अमृत सरोवर योजना के तहत ग्रामों में तालाब खोदाई कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्मयंत्री ने कहा कि, 'हर ब्लाक में एक माॅडल तालाब का निर्माण करें। तालाब के निर्माण को पर्यटन की दृष्टि से कराया जाये, तालाब के आस-पास फलदार वृक्ष लगाये जाने के साथ ही पीपल, बरगद, जामुन, नीम सहित अन्य वृक्षों को भी लगाये जाएं।' उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों से अमृत सरोवर के तहत कराये जा रहे तालाब के निर्माण कार्य की मानीटरिंग करने के लिए भी कहा है।

NRLM के कार्यों की समीक्षा :

NRLM के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने जनपद कों स्वयं सहायता समूहों के गठन में अग्रणी बनाना है। उन्होंने इसके लिए तीव्र गति से समूहों का गठन करने के लिए कहा, 'जिससे की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस समूह के माध्यम से जोड़कर उनकों स्वावलम्बी बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों की आमदनी को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य करें।' विशेष अभियान चलाकर समूह का गठन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 'इसके लिए पैसे की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।'

मनरेगा के कार्यों की समीक्षा :

मनरेगा के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उमुख्यमंत्री ने मनरेगा के अन्तर्गत संचालित योजनाओं से सम्बंधित सभी कार्यों का हर ब्लाकों में बोर्ड लगाकर दर्शायें जाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाकों में कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। गुणवत्ता सम्बंधी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वी. के. सिंह, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com