बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आगSocial Media

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खबर आई है कि,उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बुलंदशहर, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) से आग लगने की खबर सामने आई है। खबर आई है कि, बुलंदशहर में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में आग इतनी भीषण थी कि, उससे उठने वाली बड़ी-बड़ी लपटों ने अगल बगल की बिल्डिंगों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट के पास स्थित सपना स्लीप फोम फैक्ट्री में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि, बराबर की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही शहर के सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान दमकल विभाग ने एहतियातन पूरा इलाका खाली करवा लिया। फैक्ट्री में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि, उस पर काबू पाने के लिए नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ से भी फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

आग लगने की सूचना के बाद एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ सिकंदराबाद, सीएफओ गाज़ियाबाद भी मौके पर पहुंचे, जबकि आग का विकराल रूप देखते हुए बुलन्दशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने जहां नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ दमकल विभाग को सूचित करके फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया, तो वहीं आसपास बनी अन्य फैक्ट्रियों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया। हालांकि, कई घंटों की जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री और गोदाम में रखे हज़ारों गद्दे जलकर खाक हो गए।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com