मुरादाबाद के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में लगी आग
मुरादाबाद के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में लगी आगSocial Media

मुरादाबाद के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

हाइलाइट्स-

  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आई बड़ी खबर

  • मुरादाबाद के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

  • मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

मुरादाबाद, भारत। रोजाना किसी न किसी राज्य से आग लगने की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) से सामने आया है। बता दें, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि जिसको देखने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

अग्नि सुरक्षा अधिकारी ने बताया:

अग्नि सुरक्षा अधिकारी शत्रुघ्न ने इस हादसे को लेकर बताया कि, "इसमें गद्दों में रुई भरने का काम किया जाता था। हमारी 3 गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया है। आग की चपेट में 3 दुकानें आई थीं।"

मंबई में दो जगह लगी भीषण आग:

वहीं, मुरादाबाद के अलावा मंबई में आज लगभग एक ही समय पर दो जगह आग लगने की खबर सामने आई है। एक तरफ जहां मुंबई के भायखला इलाके में भीषण आग लगने की खबर है, तो वहीं मुंबई के अंधेरी MIDC में भी आग लग गई। भायखला में आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़िया पहुंची हैं। वहीं, अंधेरी MIDC में भी मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां रवाना की गई हैं। दोनों ही इलाकों में आग पर काबू करने के लिये दमकल की टीम जुट गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com