गाजियाबाद: KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह में CM योगी का संबोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और समारोह को संबोधित कर अपने संबोधन में कहीं ये बातें...
KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह में CM योगी
KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह में CM योगीRaj Express
Submitted By :
Priyanka Sahu

हाइलाइट्स :

  • CM योगी ने KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया

  • आज पूरा देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है: CM योगी

  • UP के किसी भी नौजवान व नागरिक के सामने आज अपनी पहचान का संकट नहीं है: CM

उत्तर प्रदेश, भारत। KIET ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, गाजियाबाद के 25 साल पूरे होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को शामिल हुए और उन्‍होंने KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।

KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमें New Age Courses को लेकर चलना होगा, क्योंकि अगर New Age Courses नहीं आएंगे तो हम Technology में पिछड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। आज हमारे पास रैपिड रेल भी है, तो मेट्रो भी है। 12 लेन का एक्सप्रेस हाईवे है, एक्सप्रेस-वे का बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। उत्तर प्रदेश के किसी भी नौजवान व नागरिक के सामने आज अपनी पहचान का संकट नहीं है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो UP के नहीं हैं लेकिन जब पहचान देने की आवश्यकता पड़ती है तो वे भी कहते हैं कि ...साहब हम UP के हैं।

जिन लोगों ने इंजीनियरिंग संस्थान पांचवे-छठे दशक में स्थापित कर दिए थे, उन लोगों ने एक लंबी दूरी तय कर ली। इस दूरी को तय करने में हम लगभग 40-50 वर्ष पीछे रहे। उसका प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे यह भी कहा कि, " प्रदेश पिछड़ता गया। अव्यवस्था और अराजकता का शिकार होता गया। जब विकास एजेंडे का हिस्सा नहीं होता है तो परिवारवाद और जातिवाद उसपर हावी होता है... इसकी चपेट में पूरी व्यवस्था को आना पड़ता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co