यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डंपर से टकराई बोलेरो, 5 की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डंपर से टकराई बोलेरो, 5 की मौतSocial Media

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डंपर से टकराई बोलेरो, 5 की मौत- दो जख्‍मी

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर आज गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश, भारत। इन दिनों लगातार सड़क हादसे की खबरे सामने आ रहीं हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे से सामने आया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की है। आज गुरुवार करीब सुबह 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक (डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, 2 लोग घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में इलाज चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा:

जानकारी के अनुसार, आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइल स्टोन के पास एक बुलेरो गाड़ी डंपर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में एक युवक और चार महिलाओं की मौत हो गई। सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के CMO के ट्विटर अकाउंट पर दी गई है।

मृतकों की हुई पहचान:

मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत नारायण बुराड़े (68 वर्ष), स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पवार (60 वर्ष) और नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं, नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे घायल हैं, जिनका इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com