बैकुंठधाम में हुआ सुब्रत राय का अंतिम संस्कार
बैकुंठधाम में हुआ सुब्रत राय का अंतिम संस्कारRE

बैकुंठधाम में हुआ सहारा श्री सुब्रत राय का अंतिम संस्कार, पोते ने दी मुखाग्नि

मशहूर उद्योगपति सहारा श्री सुब्रत राय सहारा का आज गुरुवार को बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पोते ने मुखाग्नि दी।

हाइलाइट्स-

  • बैकुंठधाम में हुआ सहारा श्री सुब्रत राय का अंतिम संस्कार।

  • सुब्रत राय के बड़े पोते ने दी मुखाग्नि।

  • अंतिम संस्कार के मौके पर कई दिग्गज लोग शामिल हुए।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मशहूर उद्योगपति सहारा श्री सुब्रत राय सहारा का आज गुरुवार को बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बड़े पोते 16 वर्षीय हिमांक ने दी। सुब्रत राय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से चलकर लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम पहुंची। सहारा ग्रुप के चेयरपर्सन की अंतिम यात्रा में अलग-अलग खेमों से जुड़े दिग्गज शामिल हुए।

बता दें कि, सुब्रत राय को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मुखाग्‍न‍ि दी गई। वहीं प्लेटफॉर्म 7 से लेकर 9 तक को रिजर्व रखा गया है। ज‍िन्‍हें फूलों से सजाया गया था। अंतिम संस्कार रॉय के पोते हिमांक रॉय ने किया, क्योंकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं और दाह संस्कार के लिए समय पर भारत वापस नहीं आ सके। शव यात्रा दोपहर में सहारा शहर से शुरू हुई।

आपको बता दें कि, सहारा ग्रुप के चेयरपर्सन की अंतिम यात्रा में अलग-अलग खेमों से जुड़े दिग्गज शामिल हुए। जिनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर फिल्म जगत से जुड़े बोनी कपूर तक मौजूद रहे। इस बीच सहारा श्री को प्यार करने वालों की आंखें गमगीन रहीं।

बताते चलें कि, मंगवार की रात को कोकिलाबेन अस्पताल में 75 वर्षीय सुब्रत राय सहारा का निधन हो गया था। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो पिछले कई सालों से कैंसर रोग से पीड़ित थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर दुख जताया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co