नेताओं ने 'UP स्थापना दिवस' की बधाई दी
नेताओं ने 'UP स्थापना दिवस' की बधाई दीSocial Media

प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर नेताओं ने 'UP स्थापना दिवस' की बधाई दी

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर देश की राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने राज्‍य के स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं दी व प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की है।

उत्तर प्रदेश, भारत। भगवान शिव की कृपा और प्रभु श्रीराम व श्रीकृष्ण की चरण रज से धन्य पावन धरा उत्तर प्रदेश के रहवासियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, आज 24 जनवरी को ही इस राज्‍य की स्थापना हुई थी। ऐसे में उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर देश के कई नेताओं की ओर से नागरिकों के जीवन में खुशहाली,समृद्धि आने की कामना के साथ UP स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

राज्‍य के स्‍थापना दिवस की शुभकामनाओं का CM योगी ने दिया धन्‍यवाद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।'' तो वहीं, PM मोदी की शुभकामनाओं पर CM योगी आदित्‍यनाथ ने धन्‍यवाद दिया और कहा- आपकी अमूल्य शुभकामनाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपके कुशल मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि आज 'नया उत्तर प्रदेश' सुशासन और सुरक्षा का केंद्र बनने के साथ ही आत्मनिर्भरता व समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। आपका आभार!

आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।

संस्कृति व आध्यात्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास व समृद्धि के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

अमित शाह ने की प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना :

सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूँ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अनेकों महापुरुषों की जन्मस्थली एवं कर्मस्थली, गंगा-जमुनी तहज़ीब की महक बिखेरने वाली, सांस्कृतिक धरोहरों और भौगोलिक खूबियों से संपन्न, स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र, त्याग, तपस्या एवं प्रेम की धरा उत्तर प्रदेश के निवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

गंगा-जमुनी संस्कृति का अनूठा संगम, महान संतो और स्वतंत्रता सेनानियों की पावन जन्मभूमि व राजनैतिक एवं आध्यात्मिक गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण, उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की ख़ुशहाली और समृद्धि की मनोकामना है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

माँ गंगा, यमुना, सरयू, गोमती आदि विभिन्न जीवनदायिनी नदियों से सिंचित, प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, काशी विश्वनाथ, तीर्थराज प्रयाग व महर्षियों, संतों-विभूतियों की दिव्य भूमि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। सबका साथ सबका विकास हो, सभी समृद्ध हों!

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com