गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से गिरा तीन-मंजिला मकान
गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से गिरा तीन-मंजिला मकानSocial Media

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से गिरा तीन-मंजिला मकान, 3 की मौत और 5 घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से खबर आई है कि, गाजियाबाद के लोनी के बबलू गार्डन में सिलेंडर फटने से घर गिर गया, जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई।

गाजियाबाद, भारत। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, गाजियाबाद के लोनी के बबलू गार्डन में सिलेंडर फटने से घर गिर गया, जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लोनी के बबलू गार्डन में निठौरा रोड पर बने एक मकान में हुई। पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और बचाव कार्य जारी है। चार लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है और कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बता दें कि, मुनीर अपनी पत्नी, चार बेटों, दो बहू और बच्चों के साथ यहां रहते थे। वह लोनी में ही आटो मकैनिक और कढ़ाई का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खाना बनाया जा रहा था। उसी समय सिलेंडर में धमाका होने के बाद मकान धराशायी हो गया, जिसमें लोग दब गए। इस दौरान पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है, बच्चों समेत तीन की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, पुलिस और नगर पालिका परिषद की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया।

गाजियाबाद के SP ने कही यह बात:

गाजियाबाद के SP (ग्रामीण) इराज राजा ने इस हादसे के बारे में कहा कि, "यह निठोरा गांव का मामला है। हमें 10 बजे सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली थी। धमाके से 2 मंजिला घर गिरा जिसमें कई लोग दबे हैं। दमकल की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। 6 लोगों को बचाया, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों का उपचार करा रहे हैं।"

सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने आगे कहा कि, "मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com