'मौनी अमावस्या' के अवसर प्रयागराज में शाही स्नान
'मौनी अमावस्या' के अवसर प्रयागराज में शाही स्नानSocial Media

'मौनी अमावस्या' के अवसर पर प्रयागराज में शाही स्नान, वाराणसी के गंगा नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज शनिवार (21 जनवरी 2023) को माघ माह की अमावस्या है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

राज एक्सप्रेस। आज शनिवार (21 जनवरी 2023) को माघ माह की अमावस्या है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन पितरों की शांति के निमित्त श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान आदि कर्मकांड किए जाते हैं। बता दें, अमावस्या अगले दिन सुबह 2.22 बजे तक रहेगी। ऐसे में आज मौनी अमावस्या के खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शाही स्नान है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पंहुचे हैं।

मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:

प्रयागराज में स्थित संगम की रेत पर लगे माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रयागराज में पड़ रही कड़ाके ठंड के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

की गई है श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की तैयारी:

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से आज मौनी अमावस्या के महापर्व के खास मौके पर श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और साधु-संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी की गई है। मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी।

की गई है बस और ट्रेन की पर्याप्त व्यवस्था:

वहीं, DM संजय खत्री ने बताया, "श्रद्धालु बहुत उत्साह से डूबकी लगाने आए हैं। 22 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक स्नान किया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त बस और ट्रेन की व्यवस्था की गई है।"

वाराणसी के गंगा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:

वहीं, वाराणसी में भी पवित्र स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा रहा है।

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का पौराणिक महत्व:

बता दें कि, मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का जल अमृत के समान हो जाता है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान करने वालों को पाप से मुक्ति के साथ-साथ सभी दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं:

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, "लोक-आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की आप सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भास्कर एवं पतित-पावनी माँ गंगा की कृपा से संपूर्ण जगत में सकारात्मकता का संचार हो, सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com