मेरठ: जगदीप धनखड़ ने किया ODOP प्रदर्शनी का उद्घाटन और कोतवाल धन गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण
मेरठ, भारत। आज माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन व प्रादेशिक आयुर्वेद सम्मेलन उत्तर प्रदेश एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सीएम योगी ने संबोधित किया।
बता दें कि, मेरठ में 11 से 13 मार्च तक आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में आज देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। सीएम योगी ने इस महाकुंभ का शुभारंभ किया है.. इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद हैं।
जगदीप धनखड़ ने किया संबोधित:
जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि, "आज पूरी दुनिया भारत को लोहा मानती है। मेरठ की धरती वीरों की धरती है। हमारे देश में राष्ट्रवाद की कमी कभी नहीं रही। इस मामले में हमारा DNA सबसे मजबूत है। कौन सा देश 5000 साल से अधिक की संस्कृति का धरोहर है? वह भारत है।"
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, "कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित, धूमिल करना है। उनमें से एक को आंखों के सामने देखता। लोकसभा में आजतक माइक बंद नहीं हुआ। कोई बाहर जाकर कहता है कि माइक बंद किया जाता है। यह कैसे बर्दाश्त कर सकते? छाती पर कितना सांप लोटता होगा।"
उपराष्ट्रपति ने कहा कि, "आज हमें सोचना पड़ेगा कि भारत कहा है। उन्होंने कहा कि, जो हमने सोचा नहीं नहीं था आज भारत कहां पहुंच चुका है। नकारात्मक सोच वाले हमेशा रहे है। उन्होंने कहा कि, इतिहास में काला अध्याय था लेकिन अब इमरजेंसी का समय नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू लगाकर महामारी पर नियंत्रण किया। जिसकी पूरी दुनिया ने प्रशंसा की है।"
सीएम योगी ने कही यह बात:
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "मेरठ भारत की ऐतिहासिक और यह महाभारत की भूमि है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखी थी जो धर्म, कर्म और मोक्ष से संबंधित है। ये क्रांति की भी भूमि है। यह खेत मजदूरों की मेहनत की भूमि है जो खाद्य प्रदान करने वाले हैं। उन्होने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति 9 साल में दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने पहली बार ऐसी मंत्रालय बनाया जिसमें योग, आयुर्वेद आदि शामिल हैं।"
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अपने संबोधन में आयुर्वेद के महत्व के जिक्र करते हुए कहा कि, "कोरोना काल में आयुर्वेद का महत्व लोगों ने समझा। आयुर्वेद में अब लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। आयुष मंत्रालय की तरफ से देश भर में हर साल पांच आयोजन होते हैं, यह चौथा आयोजन मेरठ में हो रहा है... इसमें शामिल होने वाली 50 आयुर्वेदिक कंपनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि, "आज इस एक प्लेटफ़ॉर्म पर इतने सारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मौजूद हैं और यह एक बड़ा सौभाग्य है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि, विश्वविद्यालय ने NAAC में A++ ग्रेड प्राप्त करके अपने आप में विश्व स्तर पर एक नाम बनाया है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय से यह भी कहा कि, उन्हें भी मेहनत करके इसी तरह की सफलता हासिल करनी चाहिए।"
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।