बरेली में ज्यादा पौष्टिक और सस्ते जैविक अंडों का होगा उत्पादन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा किसानों, मुर्गी पालकों की गिरी ग्राम मॉडल की तर्ज पर उनकी आय दोगुनी से अधिक करने के लिए यहा जैविक अंडो का उत्पादन होगा जो आम अण्डे से सस्ते और ज्यादा पौष्टिक होंगे।
बरेली में ज्यादा पौष्टिक और सस्ते जैविक अंडो का होगा उत्पादन
बरेली में ज्यादा पौष्टिक और सस्ते जैविक अंडो का होगा उत्पादनSocial Media

राज एक्सप्रेस। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है किसानों और मुर्गी पालकों की गिरी ग्राम मॉडल की तर्ज पर उनकी आय दोगुनी से अधिक करने के लिए यहां जैविक अंडों का उत्पादन होगा जो आम अण्डे से सस्ते और ज्यादा पौष्टिक होंगे। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री श्री सिंह ने शुक्रवार को यहा केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में गिरी ग्राम टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएआरआई में चल रही प्रोजेक्टो को भी देखा। गिरी ग्राम मॉडल एक एकड़ भूमि में तैयार किया गया है, इसमें 2500 मुर्गियों को रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने गिरी ग्राम मॉडल तैयार किया है और यह मॉडल पूरे देश में लागू होगा। इसके तहत आधे खर्च में जैविक अंडा तैयार होगा। इससे जहां मुर्गी मुर्गियों को प्राकृतिक और प्रोटीन युक्त आहार मिलेगा। वहीं लोगों को सस्ती दर पर जैविक अंडे मिलेंगे। पोल्ट्री फार्म पर एंटीबायोटिक और कीटनाशक से तैयार दाने भी मुर्गी मुर्गियों की डाइट में होते हैं, ऐसे में मुर्गियों का अंडा प्रोटीन के साथ हमारे शरीर को कुछ अनचाहे रासायनिक पदार्थ और इनके जनित बीमारियां दे सकते हैं, लेकिन जैविक अंडे बीमारियों से मुक्त व सेहत के लिए लाभदायक होंगे।

इस अवसर पर इस परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राज नारायण ने बताया कि जैविक अंडे ज्यादा पौष्टिक और सस्ते होंगे, इसके लिए कुकुटपालक इनके बदले अच्छे दाम भी हासिल कर सकेंगे। मुर्गे मुर्गियों के लिए प्राकृतिक आहार ज्यादा होने से डाइट पर भी खर्च भी घट जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृति दे दी है। सीएआरआई निदेशक डॉक्टर ए के तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री की सोच है जिसे सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने जमीन पर उतारा है, इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों के साथ बैठक भी ली।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com