Mukhtar Ansari Dead : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, जेल में काट रहा था सजा

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत : बांदा जेल में गुरुवार शाम मुख्तार अंसारी बेहोश हो गया था जिसके बाद डॉक्टर की टीम को जेल में चेक अप के लिए बुलाया गया।
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौतRaj Express

उत्तरप्रदेश। माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बांदा जेल में गुरुवार शाम मुख्तार अंसारी बेहोश हो गया था जिसके बाद डॉक्टर की टीम को जेल में चेक अप के लिए बुलाया गया। हालत में सुधार न होने पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके पहले भी उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब डॉक्टर्स ने कब्ज की समस्या बताई थी।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है। अंसारी के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पैदल मार्च कर रही है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लगा दी गई है। बांदा में अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्तार अंसारी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बुलेटिन जारी कर मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि की है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जारी मेडिकल बुलेटिन
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जारी मेडिकल बुलेटिनRaj Express

जानकारी के अनुसार, बांदा जेल में डॉक्टर्स को बुलाया गया था। डॉक्टर्स की जांच के दौरान मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। मंगलवार को भी मुख्तार अंसारी की तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि, मल त्याग न पाने के कारण उसकी हालत खराब हुई थी लेकिन मुख्तार अंसारी के परिजनों ने स्लो पॉइजन दिए जाने की बात कही थी।

अस्पताल में जब मुख्तार अंसारी भर्ती था तब उसका भाई उससे मिलने पहुंचा था। मुख्तार अंसारी से मिलने के बाद उसके भाई ने बताया था कि, मुख्तार अंसारी की हालत ठीक नहीं है। डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं लेकिन मुख्तार ने उन्हें बताया कि, जेल में उसे स्लो पॉइजन दिया गया है।

मुख्तार अंसारी ने दो बार जेल में स्लो पॉइजन देने का दावा किया था। पहली बार उसने कोर्ट में पत्र पेश किया था। जिसके बाद मेडिकल टीम ने परीक्षण किया जिसमें स्लो पॉइजन दिए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।'

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "आज जेल में मुख्तार अंसारी की मौत बीजेपी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है...इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि हर किसी को पता चले कि क्या हो रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com