गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से निर्भया जैसी हैवानियत, DCW ने गाजियाबाद पुलिस को जारी किया नोटिस

गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की घटना सामने आई है। खबर है कि, दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने सामूहिक दरिंदगी की।
गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से निर्भया जैसी हैवानियत
गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से निर्भया जैसी हैवानियतSocial Media

गाजियाबाद, भारत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की घटना सामने आई है। खबर आई है कि, दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने 2 दिन तक सामूहिक दरिंदगी की और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपितों ने युवती को बोरे में भरकर सड़क किनारे यह समझकर फेंक दिया कि, वह मर जाएगी।

गाजियाबाद के SP (सिटी) निपुण अग्रवाल ने इस घटना को लेकर कहा कि, "18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हैं। टीम मौके पर पहुंची और उनको अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन नंदग्राम मनाने आई थीं।"

SP (सिटी) निपुण अग्रवाल ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया कि, "इनके भाई ने इनको रात में छोड़ा था जहां से कुछ लोग इनको वहां से ले गए थे। यह महिला इन लोगों से पूर्व से ही परिचित थी। महिला ने बताया कि, 5 लोगों ने इनके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर हमने मामला दर्ज़ किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।"

दुष्कर्म के बाद महिले के प्राइवेट में डाला राड:

गाजियाबाद पुलिस ने इस बारे में बताया कि, गाजियाबाद की युवती जब दिल्ली लौट रही थी, उस समय 5 आरोपियों ने अपनी स्कोर्पियो कार में उसे अगवा कर लिया था और सुनसान स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में राड भी डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती की जमकर पिटाई की और मरा समझकर बोरे में भर दिया। इसके बाद सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित युवती की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

भाई ने बताई पूरी कहानी:

महिला के भाई ने बताया कि, यह घटना 16 अक्तूबर की है, बहन मेरी बर्थडे पार्टी में गाजियाबाद आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि, मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।

चार आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस ने बताया कि, आरोपितों के साथ पीड़िता के परिजनों का कोई पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।

DCW ने गाजियाबाद पुलिस को जारी किया नोटिस:

इस घटना को लेकर DCW ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने इस मामले में कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com