इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास यात्री बस और डंपर की टक्कर
इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास यात्री बस और डंपर की टक्करSocial Media

इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास यात्री बस और डंपर की टक्कर, हादसे में 5 यात्री घायल

खबर है कि,इटावा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में करीब 5 यात्री घायल हो गए हैं।

इटावा, भारत। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहें हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, इटावा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में करीब 5 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को यूपी के इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास एनएच-19 पर एक निजी यात्री बस आगे चल रहे डंपर में घुस गयी,जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल चिकित्सक ने बताया:

हादसे को लेकर जिला अस्पताल चिकित्सक सौरभ गुप्ता ने बताया कि, "थाना इकदिल के पिलखर नहर के आगे एक ट्रक और बस की टक्कर से 5 लोग घायल हुए। 3 को भर्ती कर 2 को सैफई रेफर कर दिया गया।"

ऐसे हुआ हादसा:

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के इटावा में यह भीषण सड़क हादसा आज सुबह करीब सवा चार बजे हुआ। पिलखर नहर पुल के आगे दिल्ली से कानपुर की ओर बस जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बस आगे चल रहे डंपर में घुस गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हो चुकी है, घायलों में प्रतिभा शुक्ला 50 पत्नी ओम नारायण, प्रतिभा शुक्ला 29 पत्नी विपिन निवासी फजलगंज कानपुर, जानसी 20 पुत्री बबलू पाल निवासी जे 34 थाना बर्राजनपद कानपुर। अशोक मिश्रा 55 पुत्र मुंशीलाल मिश्रा निवासी कानपुर, राबिन 30 पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com