PM मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास
PM मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का किया शिलान्यासPriyanka Sahu- RE

मेरठ में PM मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में PM नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास के मौके पर कहा- आज मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद जी को समर्पित की जा रही।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश के चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच आज 2 जनवरी को दिन क्रांति और खेल नगरी के नाम से विख्यात मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

मेरठ हमारी संस्कृति और सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है :

उत्तर प्रदेश के मेरठ में PM नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते हुए कहा- साल की शुरुआत में मेरठ आना अपने आप में मेरे लिए बहुत अहम है। भारत के इतिहास में मेरठ का स्थान सिर्फ एक शहर का नहीं है, बल्कि मेरठ हमारी संस्कृति और सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। मेरठ, देश की एक और महान संतान, मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा के नाम पर किया था। आज मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद जी को समर्पित की जा रही।

मेरठ के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्र रक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हो या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्र भक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने सदा सर्वदा प्रज्ज्वलित रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने बताया कि, ''नूरपुर ने चौधरी चरण सिंह जी के रूप में देश को एक विजनरी नेतृत्व भी दिया। मैं इस प्रेरणास्थली का वंदन करता हूं, मेरठ और इस क्षेत्र का अभिनंदन करता हूं।''

  • मैं उत्तर प्रदेश के नौजवानों को यूपी की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये आधुनिक दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में से एक होगी।

  • पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे।

  • अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं।

  • यहां मेरठ के सोतीगंज बाजार में गाड़ियों के साथ होने वाले खेल का भी अब The End हो रहा है। अब UP में असली खेल में बढ़ावा मिल रहा है। UP के युवाओं को खेल की दुनिया में छा जाने का मौका मिल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com